Saturday, May 17, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नैनो यूरिया खाद कारखाना का किया शिलान्यास

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद उन्होंने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया।

गृह मंत्री शाह के बाबा मंदिर वीआईपी गेट पर पहुंचते ही पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज और महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर बुके देकर स्वागत किया।

इसके बाद प्रशासनिक भवन में 11 पंडितों के द्वारा शंखनाद कर उनका स्वागत किया गया। उसके बाद सीधे बाबा मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश किये। गर्भ गृह में गृह मंत्री के साथ सांसद डाॅ निशिकांत दुबे, मंदिर महंत सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा के अलावा उनके पुश्तैनी तीर्थपुरोहित दीनानाथ नरौने, विपुल नरौने व सांसद के पुश्तैनी पुरोहित प्रमाेद श्रृंगारी मौजूद रहें।

बाद में केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद निशिकांत दूबे और इफको के एमडी यूएस अवस्थी मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय