Friday, March 14, 2025

मुजफ्फरनगर में बाबा खाटू नरेश की रथ यात्रा पर केंद्रीय मंत्री व राज्य मंत्री ने हेलीकॉप्टर से की पुष्प वर्षा

मुजफ्फरनगर। शहर में गुरूवार को भगवान श्रीखाटू श्याम अपने भक्तों का कल्याण करने के लिए नयनाभिराम श्रृंगार के साथ स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले। श्रीखाटू श्याम के दर्शन करने को लेकर भक्तों में असीम उत्साह नजर आया। उनकी शोभायात्रा में हजारों भक्त उमड़े, महिलाओं की पूरी टोली बाबा श्याम के धार्मिक रसधार में बही जा रही थी। भजनों की धुनों पर भक्त जमकर डांस कर रहे थे।

शोभायात्रा में श्रीखाटू श्याम का दरबार सभी को आकर्षित कर रहा था। महिला हो या पुरुष सभी भगवान खाटू श्याम के इस दरबार के साथ अपनी सेल्फी लेते नजर आये। शोभायात्रा के कारण पूरा शहर ही बाबा श्याम के भक्तिरस में डुबकी लगाते हुए नजर आया। मंत्रियों ने भक्तों के साथ हेलीकॉप्टर से बाबा श्याम के रथ और उनके साथ चल रहे भक्तों पर फूलों की बारिश की।

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा इस वर्ष 2वां श्रीश्याम वन्दना महोत्सव व विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। श्रीश्याम परिवार सुखी परिवार समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि आज प्रात: 10  बजे से श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा मातावाला मन्दिर से प्रारम्भ हुई।

इसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, उद्यमी भीमसैन कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। यह शोभायात्रा सैंकड़ों भक्तों के साथ गऊशाला रोड़ से भोपा रोड़, गांधी कालोनी मेन रोड़ गली नं. 13, गुरुद्वारे के सामने से गांधी कालोनी पुल से अंसारी रोड़ व मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड़, शिव चौक से होती हुई, जानसठ फ्लाईओवर से होते हुये रामलीला भवन निकट नई मण्डी कोतवाली पर सम्पन्न हुई।

यात्रा का मुख्य आकर्षण हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा रही। यह हेलीकॉप्टर आज पुलिस लाइन पर पहुंचा। यहां से केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भीमसेन कंसल हेलीकाप्टर में सवार हुए और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में घोड़े, चार बैण्ड, ढोल पार्टी, नासिक ढोल पार्टी, 10  झाँकी, आतिशबाजी, डीजे आकर्षण का केन्द्र रहे। कई स्थानों पर भक्तों ने बाबा श्याम के भण्डारे का आयोजन किया। श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने प्रेमियों को दर्शन देने के लिए पहुंचे तो भक्तों की भक्ति ने भी असीम उत्साह दिखाया।

उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को श्याम बाबा का विशाल संकीर्तन रामलीला मैदान निकट नई मण्डी कोतवाली में होगा, जिसमें श्याम प्रेमियों को बाबा का विशाल दरबार अलग रूप में देखने को मिलेगा, दरबार कोलकाता से आये कारीगरों द्वारा तैयार किया जायेगा। जयपुर से भजन गायिका रजनी राजस्थानी एवं कोलकाता से प्रथम बार यहां आने वाले भजन गायक तुषार चौधरी अपने भजनों से बाबा को व सभी श्यामप्रेमियों को रिझायेंगें।

शोभायात्रा के आयोजन में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जयभगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विकास गोयल एवं श्याम परिवार सुखी परिवार के सभी एकादशी सदस्य आदि का मुख्य रूप से सहयोग रहा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय