Saturday, May 10, 2025

बेगूसराय में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई की मौत, लापरवाही के आरोप में दो डॉक्टर निलंबित

पटना। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे का बेगूसराय के जेएलएन अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। परिजनों के इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद अस्पताल के दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।

बताया गया कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के भाई निर्मल चौबे की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में कठिनाई होने पर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में डॉक्टर नहीं रहने की वजह से निर्मल को सही समय पर इलाज नहीं मिल सका। निर्मल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के अधीक्षक का घेराव किया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और लोगों को समझा कर शांत किया गया।

अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉक्टर असीम दास ने बताया कि निर्मल को हार्ट अटैक आया था। अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक इलाज दिया था और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन वहां पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि इसी वजह से दो डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय