Monday, May 20, 2024

मुज़फ्फरनगर में शिव चौक पर की केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने आरती, कांवड़ियों पर बरसाए फूल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फ़ऱनगर के सांसद डॉ. संजीव बालियान की कावड़ यात्रा का आज देर शाम समापन हो गया है। हरिद्वार से कावड लेकर आए मंत्री ने सुबह 6 बजे हेरिटेज रिसोर्ट बरला से यात्रा शुरू की और रात 8 बजे शिव चौक पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और आरती भी उतारी। इसके बाद राज्यमंत्री कपिल देव के साथ कांवडिय़ों पर फूल बरसाए।

यूसीसी के प्रचार प्रसार के लिए कांवड़ उठाने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने यात्रा के चौथे दिन शुक्रवार सुबह 6 बजे हेरिटेज रिसोर्ट बरला से कांवड़ उठाई। यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रचार प्रसार करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री मुजफ्फरनगर शहर में प्रवेश करते हुए शिवचौक पहुंचे। इससे पहले उन्होंने कांवड़ यात्रियों के साथ यूसीसी पर गहन चर्चा की। केंद्र सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर गंभीर है। देश की जनता से इस मामले में सुझाव मांगे जा रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान यूनिफॉर्म सिविल कोड की वकालत कर चुके हैं। उन्होंने यूसीसी के प्रचार प्रसार के लिए हरिद्वार से गंगाजल उठाया। कांवड़ लेकर चले केंद्रीय राज्यमंत्री मार्ग में पडऩे वाले लोगों के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड की भ्रांतियां दूर कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मुजफ्फरनगर में प्रवेश से पहले कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। मोदी-योगी के राज में प्रदेश की दशा दिशा भी बदल रही है। अब समय आ गया है कि एक देश एक कानून वाला फार्मूला पूरी तरह से लागू हो जाए। नागरिकों में कोई भेद न हो।

उन्होंने कहा कि इस मामले में यूनिफॉर्म सिविल कोड अहम भूमिका निभा सकता है। यूसीसी लागू कर ही देश के प्रत्येक नागरिक के साथ न्याय किया जा सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला मुजफ्फरनगर में प्रवेश कर गया। रामपुर तिराहा पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने स्थानीय भाजपा नेताओं से भेंट की। केंद्रीय राज्यमंत्री रात 8 बजे शिव चौक पहुंचें और भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक किया। यहीं पर उनकी कांवड़ यात्रा विराम कर गई। केंद्रीय राज्यमंत्री का भाजपा नेताओं ने पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया। शिवचौक पर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री की धर्मपत्नी सुनीता बालियान, नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप, गौरव स्वरुप, विजय शुक्ला, अशोक कंसल, भीमसेन कंसल और शंकर स्वरुप बंसल आदि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय