Monday, April 28, 2025

यूपी विधान परिषद उपचुनाव : भाजपा उम्मीदवार बहोरन लाल मौर्य ने किया नामांकन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था। विधान परिषद में उनका कार्यकाल जुलाई 2028 तक होगा।

 

सीएम योगी ने कहा कि बहोरन लाल मौर्य चुनाव जीतकर विधान परिषद में पहुंचेंगे और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से रखेंगे। नामांकन दाखिल करने के दौरान सीएम योगी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, जेपीएस राठौर, कपिल देव अग्रवाल, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

[irp cats=”24”]

 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई विधान परिषद सीट के लिए भाजपा ने राम बहोरन मौर्य को प्रत्याशी बनाया है। बहोरन मौर्य बरेली की भोजीपुरा सीट से 2017 में विधायक थे। हालांकि, पार्टी ने 2022 के चुनाव में भी उन्हें उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय