Thursday, April 17, 2025

यूपी पुलिस का अपराधियों में डर नहीं : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ है। अपराध चरम पर है। अपराधी और दबंग हत्या, लूट और अपराध की अन्य घटनाओं को सरेआम अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में पुलिस का डर नहीं है। पिछले दिनों मेरठ में दबंगों ने पैसे के लेन-देन में इन्द्रशेखर की गोली मारकर हत्या कर दी। दबंग इतने बेखौफ थे कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया और हाथ बांध दिए।

यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की ओर से रविवार को जारी एक पत्र के माध्यम से दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि दबंगों ने अलीगढ़ में ट्रैफिक इंस्पेक्टर को गाड़ी से निकाल कर पीटा। पिटाई करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। पूरे प्रदेश में अपराधी, दबंग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बेलगाम हो गया है। भाजपाई अब पुलिस पर भी हाथ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। हर जिले में महिला अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है। कहीं महिलाओं की हत्या हो रही है तो कहीं लूट और छेड़खानी हो रही है। कन्नौज के जलालपुर पनवारा में अपराधियों ने महिला को गोली मारी। पिछले दिनों एटा में झांड़ियों में लड़की की लाश मिली। उसके पेट में लोहे की राड घुसी थी। इस तरह की घटनाएं बेहद दुःखद है। लेकिन सो रही भाजपा सरकार अपराधों को रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस का दावा खोखला और झूठा है। सरकार अपराध रोकने में विफल रहे। कानून व्यवस्था पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री और अधिकारी हवाई दावों और बयानबाजी से ही अपराध नियंत्रण कर रहे हैं। जमीन पर कोई काम नहीं है।

यह भी पढ़ें :  सोनभद्र में मंत्री के सम्मान में चूक! CMS को लगाई फटकार, वायरल हुआ वीडियो

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में बनायी गयी यूपी डॉयल 100 पुलिस सेवा और 1090 महिला अपराध नियंत्रण सेवा को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया। प्रदेश की जनता अब उत्तर प्रदेश की बर्बादी को और सहन नहीं करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा कर जवाब देगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय