Friday, March 7, 2025

गाजियाबाद में लापता महिला की बरामदगी के लिए थाने पर किया हंगामा

गाजियाबाद। मोदीनगर के ब्रह्मपुरी कॉलोनी से दस दिन पहले लापता महिला की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने पर हंगामा किया। इतना ही नहीं लोग थाने में धरने पर बैठ गये। ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी मंजू शर्मा की बहन मधु शर्मा का अपने पति से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते मधु शर्मा अपनी बहन के घर रह रही थी।

 

मुजफ्फरनगर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दुकानदार को पीटा, शिवसेना ने दी पुलिस को चेतावनी

 

21 जनवरी को मधु गाजियाबाद डयूटी जाने के लिए निकली थी। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की तो स्विच ऑफ आया। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आरोप है कि मधु को उसका पति परेशान करता था। इसके चलते दोनों के बीच अनबन थी।

 

मुजफ्फरनगर में युवक की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत, सुसाइड नोट में चीनी मिल अधिकारियों पर लगाए आरोप

परिजनों ने मधु की हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। इसके चलते सुबह करीब 11 बजे परिजन मोदीनगर थाने पहुंचे और हंगामा किया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि पुलिस टीम महिला की तलाश में लगी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय