Saturday, May 10, 2025

बागपत में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, प्रदर्शन

बागपत। बड़ौत में सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज छपरौली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया। लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को छपरौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने दर्ज मुकदमे के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि वह एक पब्लिक स्कूल में सहायक अध्यापिका थी। उसने बताया कि उसके साथ में स्कूल का प्रधानाध्यापक एवं एक अध्यापक उसके साथ अश्लील हरकतें करते रहते थे।

 

महिला ने बताया कि 22 नवंबर को प्रधानाध्यापक राजकुमार ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसको स्कूल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद उसको ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। दो सप्ताह पहले भी महिला को हथियार के बल पर उसके घर से उठाकर ले गए और उसके साथ ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक सहित सात लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके बाद महिला के ससुर योगेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला पंजीकृत कर लिया। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बात से नाराज ग्रामीणों नर सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय