Saturday, May 10, 2025

देवबंद में ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत अनियंत्रित होकर नाले में गिरकर घायल

देवबंद। रेलवे रोड से शास्त्री चौक जा रहा ई-रिक्शा चालक रिक्शा समेत  अनियंत्रित होकर नाले में गिरकर घायल हो गया। लोगों ने रिक्शा को बामुश्किल बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रणखंडी गांव निवासी अरविंद कुमार रेलवे रोड से नाले की पटरी से होता हुआ शास्त्री चौक जा रहा था। जैसे ही वह सड़क के समीप पहुंचा अचानक उसकी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। जिसमें अरविंद घायल हो गया। लोगों ने उसे बामुश्किल बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में उसकी रिक्शा को भी बाहर निकाला गया।
लोगों का कहना है कि पालिका से कई बार नाले के किनारे दीवार का निर्माण कराए जाने की मांग कर चुके हैं। दीवार न होने से यहां लोग आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय