Saturday, April 27, 2024

नोएडा में माफिया व अपराधियों को करता था हथियार सप्लाई, पुलिस की गोली से घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
नोएडा । थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने मंगलवार की रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान अपराधियों और माफियाओ को अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 6 देसी तमंचे, कारतूस तथा एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद किया है। उक्त बदमाश ने पूर्व में एक सिक्योरिटी गार्ड से  लाइसेंसी बंदूक लूटना भी स्वीकार किया है।
 अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस मंगलवार की रात को चेकिंग कर रही थी, तभी एक स्कूटी पर सवार होकर एक बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक होने पर उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह रुकने की वजाए  पुलिस पार्टी पर गोली चलाकर भागने लगा। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राहुल उर्फ नीलू के पैर में लगी है। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 6 देसी तमंचे, घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी और कारतूस बरामद किया है।
 अपर उपायुक्त ने बताया कि यह बदमाश गैंगस्टर व माफियाओं को अवैध हथियार सप्लाई करने का काम करता है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2017 में थाना कासना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप के पास से सिक्योरिटी गार्ड से हुई लाइसेंसी बंदूक लूट में यह प्रमुख आरोपी था।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय