Sunday, April 27, 2025

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश भाजपा का मंथन शुरू, नव मतदाता सम्मेलन किये जायेंगे आयोजित

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक लखनऊ में हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि 2024 की लड़ाई विकसित भारत के लिए है। इसके लिए बूथ पर परिश्रम करना होगा। बूथ पर मोर्चा लेने का काम बूथ अध्यक्ष करता है। मजबूत बूथ अध्यक्ष बूथ विजय का आधार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का एक-एक क्षण राष्ट्र की उन्नति तथा देश के नागरिकों की आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित है। मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व सामरिक रूप से मजबूत भी हुआ है और गांव, गरीब, किसान भी आर्थिक सम्पन्न हुआ है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें और विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो, इसके लिए प्रत्येक पदाधिकारी व प्रत्येक कार्यकर्ता को काम देने और समीक्षा करने की रणनीति पर काम करना है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व का ही परिणाम है कि पार्टी लगातार जन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए चुनावों में जीत हासिल कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी के विकास की गारंटी की यात्रा है। प्रदेश की 78 लोकसभा सीटों पर भाजपा पहले भी विजय का परचम फहरा चुकी है और अब हमें लक्ष्य 80 को पूर्ण करना है। इसके लिए हमें निश्चित समयावधि में प्रभावी काम करना है।

[irp cats=”24”]

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रमों एवं अभियानों पर चर्चा करते हुए कहा कि नमो ऐप पर दो करोड़ लोगों को जोड़कर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का लक्ष्य है। जिसमें सभी को जुटना है। युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कॉलेज कैम्पस में पहुंचकर युवाओं को विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का काम करेंगे। 24 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किये जाएगें। पार्टी के सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा नव मतदाता सम्मेलन तथा शक्ति केंद्रों पर नुक्कड़ सभाओं जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा। वहीं, महिला मोर्चा लखपति दीदी, अनुसूचित मोर्चा बस्ती सम्पर्क, ओबीसी मोर्चा युवा संवाद, किसान मोर्चा किसान अधिवेशन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजाति महासम्मेलन तथा अल्पसंख्यक मोर्चा संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संवाद करेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय