Saturday, April 26, 2025

पूर्व सांसद डी.पी. यादव ने लिखी पुस्तक “वक्त साक्षी है”, वेद प्रकाश वैदिक ने किया विमोचन

नोएडा।  पूर्व सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डीपी यादव द्वारा रचित पुस्तक “वक्त साक्षी है”  का आज  प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार वेद प्रतप वैदिक ने विमोचन किया। प्रगति मैदान के हाल नंबर -2 में आयोजित कार्यक्रम मे पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए वेद प्रकाश वैदिक ने कहा कि “वक्त साक्षी है” काव्य पुस्तक  एक पुस्तक ही नहीं, डी पी यादव की पूरी जीवनी की आत्मा कथा है। उन्होंने कहा कि डी पी यादव ने अपने पूरे जीवन के संघर्ष और सफलताओं का इस पुस्तक में वर्णन किया है। उन्होंने कहा कि डीपी यादव राजनीति के साथ-साथ अगर राष्ट्र निर्माण में कार्य करें तो देश का काफी भला होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जीवन संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने कहा कि एक किसान परिवार से उठकर विधानसभा, राज्यसभा और लोकसभा तक पहुंचना और लोगों की सेवा करना एक संघर्षपूर्ण दौर रहा है।

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि वह शिक्षा, उद्योग, राजनीति और समाज सेवा में निरंतर कार्य करते रहे हैं, और करते रहेंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट से रिटायर्ड जज सखाराम यादव ने कहा कि डीपी यादव ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। उन्होंने लोगों की तन मन धन हर तरह से सेवा की है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि आलोक यादव, वाणी प्रकाशन के निदेशक अरुण महेश्वरी, श्रीमती अदिति, कुणाल यादव ,श्रीमती कुंज यादव, सतपाल यादव, आशीष यादव, सहित भारी संख्या में देश के कवि, पत्रकार, बुद्धिजीवी मौजूद थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय