Monday, April 28, 2025

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के बूथ प्रभारी बने वीर सिंह यादव

ग्रेटर नोएडा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए पार्टी ने संगठन में आवश्यक बदलाव किये है। जहां गांव बील अकबरपुर निवासी सुधीर भाटी को जिलाध्यक्ष बनाया है वहीं गौतमबुद्ध नगर लोक सभा सीट के लिए नोएडा के सर्फाबाद गांव के निवासी वीर सिंह यादव को बूथ प्रभारी नियुक्त किया है।

बता दें कि वीर सिंह यादव जिले के सबसे वरिष्ठ समाजवादी नेता है और पिछले 40 वर्ष से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय है। वह महानगर अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सहित कई  महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी के लिए काम कर चुके है। वह लोकसभा की भौगोलिक स्थिति और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से भलीभांति परिचित हैं।

समाजवादी पार्टी हाईकमान ने उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है। जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले के सपाइयों में खुशी की लहर है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय