Saturday, April 27, 2024

फिल्म ‘3 इडियट्स’ की तरह डॉक्टर के साथ वीडियो कॉल से नर्स ने की गर्भवती की सर्जरी, महिला की मौत, जुड़वाँ बच्चे स्वस्थ

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पटना| बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ के सबप्लॉट को वास्तविक जीवन में दोहराने की कोशिश – एक गर्भवती महिला का स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ वीडियो कॉल पर ऑपरेशन के कारण दुखद अंत हुआ। बिहार के पूर्णिया जिले में गर्भवती महिला की सोमवार देर रात मौत हो गई।

मालती देवी (22) नाम की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा की शिकायत के बाद सोमवार की शाम पूर्णिया के लाइन बाजार इलाके के समर्पण प्रसूति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त स्त्री रोग विशेषज्ञ सीमा कुमारी शहर से बाहर थीं। उसके बावजूद अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला को भर्ती कर ऑपरेशन किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मालती को तीव्र प्रसव पीड़ा हो रही थी, नर्सो और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों ने सीमा कुमारी से परामर्श किया और प्रसव को संभव बनाने के लिए ऑपरेशन को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

वे मालती को ऑपरेशन थियेटर में ले गए और ऑपरेशन के लिए एक नर्स को नियुक्त किया। वीडियो कॉल के जरिए नर्स को हिदायत दी गई और उसने ऑपरेशन किया, लेकिन अनजाने में उसके पेट की एक अहम नस कट गई जिससे मालती की मौत हो गई। महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। नवजात जीवित और स्वस्थ हैं।

मृतका के भाई विनय कुमार और चचेरे ससुर शशिधर कुमार गिरि ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर समर्पण मेटरनिटी अस्पताल में एडमिट कराया। पासवान टोला की एक महिला पूनम देवी अस्पताल लेकर आई थी। वो खुद को आशा कार्यकर्ता बता रही थी।

प्रसव की तारीख आज से एक सप्ताह बाद की तय थी। वहीं, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे प्रसूता को प्रसव कक्ष में ले जाया गया। रात करीब 10 बजे प्रसव कक्ष से निकल रहे स्टाफ से पूछा तो उसने बताया कि ऑपरेशन के दौरान नस कट गया है।

इसके बाद परिवार के कुछ लोग अंदर गए तो महिला मृत पड़ी थी। हालांकि, मृतका के दोनों नवजात सही-सलामत हैं। शशिधर ने बताया कि प्रसूता का ऑपरेशन वीडियो कॉल के जरिए पटना में बैठी अस्पताल संचालिका डॉक्टर सीमा कुमारी ने भाड़े पर नर्स और कंपाउंडर को बुलाकर करवाई है।

आईसीयू में एडमिट नवजात की देखभाल कर रहे स्टाफ को छोड़कर सभी कर्मचारी ताला लगाकर मौके से फरार हो गए हैं। घटना की सूचना खजांची थाने को दी गई।  प्रसूता की मौत के बाद उसके परिजन उग्र हैं। अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिला के परिजन से बातचीत कर समझाने की कोशिश की। इसके साथ ही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने मृतका के परिजन से मुलाकात कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय