Saturday, April 19, 2025

नोएडा में नामी विश्वविद्यालय की दो छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

नोएडा। दिल्ली एनसीआर में सोशल मीडिया पर दो छात्राओं के बीच आपस में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों के बीच चर्चा के साथ ही चिंता का विषय बना हुआ है। वीडियो नोएडा शहर के एक नामी विश्वविद्यालय का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट होती नजर आ रही है। उसके आसपास अन्य लोग भी मौजूद हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सेक्टर-125 में स्थित एक नामी विश्वविद्यालय की कैंटीन में दो छात्राएं आपस में मारपीट करती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कुछ लोगों ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। घटना के समय वहां बैठे छात्र-छात्राएं शोर मचाकर दोनों को लड़ने के लिए उकसाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

 

 

वहीं कुछ लोग छात्राओं को एक दूसरे से छुड़ाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहें हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली दोनों छात्राएं किस बात पर झगड़ा कर रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन को इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में अवैध प्लाटिंग का भंडाफोड़, 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय