Tuesday, April 22, 2025

हापुड़ में दरोगा ने दिखाई दादागिरी, महिला को जड़े थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़। हापुड़ में एक बार फिर यूपी पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। जहां देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ रोड पर कार सवार एक व्यक्ति ने कार और ई-रिक्शा की मामूली टक्कर होने के बाद पिस्टल निकाल ली। आरोपी ने हाथ में पिस्टल लेकर महिला को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी दरोगा है और फिलहाल, पुलिस लाइन में तैनात है। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति महिला के थप्पड़ मारता दिख रहा है। इतना ही नहीं उसके हाथ में पिस्टल भी है।  मौके पर काफी संख्या में महिला पुरुष भी मौजूद है। कुछ महिलाएं मारपीट का विरोध भी करती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति दरोगा है और सरकारी पिस्टल से महिलाओं पर रोब झाड़ रहा था।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों द्वारा अभी तक व्यक्ति के दरोगा होने की पुष्टि नहीं की गई है। सीओ वरुण कुमार मिश्र का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कराई जा रही है, जिसके आधार पर कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कलेक्टर बढ़ा रही हैं हौसला!! IAS दिव्या मित्तल का अभूतपूर्व प्रयास UPSC गाइडेंस मिशन देवरिया
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय