Sunday, May 4, 2025

मेरठ में भूनी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांव टोल फ्री किए जाए

मेरठ। भूनी टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों को टोल फ्री किए जाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संगठन के कार्यकर्ता पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। कई घंटे वाहनों को टोल फ्री कराया गया। संगठन जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने कहा कि मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर-ट्राॅली व बुग्गी के लिए अलग से लाइन बनाई जाए। टोल रोड पर पड़ने वाले क्रॉसिंग पर अंडरपास व ओवरब्रिज बनाए जाएं।

 

 

[irp cats=”24”]

हाईवे पर लाइट व साइन बोर्ड लगाए जाएं व शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। हाईवे पर एंबुलेंस व फर्स्ट एड रूम की व्यवस्था की जाए। इस दौरान करीब 20 मिनट टोल फ्री कराया गया। इसके बाद दो लाइन खोल दी गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने किसानों को समझाने का प्रयास किया।

 

 

जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि 9 दिसंबर को एनएचएआई के अधिकारियों और एसडीएम संग बैठक की जाएगी। यदि बैठक में उनकी मांग नहीं मानी गई तो संगठन के पदाधिकारियों से बात कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। दोपहर 12 बजे से धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने शाम 5:00 बजे एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। इस दौरान ठाकुर राहुल, अंशुल तोमर, विजय राघव, श्याम सिंह चौहान, धीरज सिंह, अनिल, कपिल, दीपक आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय