Saturday, May 10, 2025

जनता ने भाजपा को दिया विजय का आशीर्वाद: भूपेन्द्र चौधरी 

लखनऊ। उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर विजयोत्सव मनाया गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। ढोल- नगाडो़ की थाप के बीच विजय के जयघोष से गुंजायमान प्रदेश मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आतिशबाजी चलाकर विजयोत्सव मनाया ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव मे प्रदेश की महान जनता ने भाजपा नेतृत्व की प्रति विश्वास व्यक्त किया है। समाज को जाति, भाषा, क्षेत्र के नाम पर बांटकर देश को कमजोर करने के षडयंत्र को जनता ने विफल कर दिया। भाजपा की विचारधारा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे और जनता ने मोदी व योगी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा को विजय का आशीर्वाद दिया। इस आशीर्वाद के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने करहल से भाजपा उम्मीदवार अनुजेश प्रताप को फ़ोन कर उनके प्रदर्शन की सराहना कर उत्साह बढ़ाया। कहा कि आप भले ही थोड़े अंतर से हार गये लेकिन भाजपा के लिए आप ही करहल से विधायक हैं। क्षेत्र में विधायक की तरह की काम कीजिए लोगों के बीच जाइए और उनके काम कीजिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय