Sunday, February 23, 2025

मेरठ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुकदमा दर्ज

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

गांव पिठलोकर में युवक ने नाबालिग किशोरी को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई।

इस पर आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी हाशिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में दे रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय