Wednesday, April 16, 2025

टनकपुर से देहरादून के लिए शुरू हुई वोल्वो बस सेवा, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

टनकपुर (चम्पावत)। जनपद चम्पावत को आदर्श जिला बनाए जाने की परिकल्पना के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नित नए-नए आयाम गढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत की जनता को एक और सौगात दी गयी है। यहां टनकपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के लिए 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर के बेड़े में दो वोल्वो बस शामिल हो गयी हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बनबसा में जगबुड़ा पुल पर बस की विधिवत पूजा अर्चना की। तत्पश्चात जगबुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो बस में सफर किया। जनपद के सीमांत क्षेत्र टनकपुर और राजधानी देहरादून के बीच वोल्वो सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें :  चमोली में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, रोड पर मलबे में फंसे कई वाहन, सीएम धामी स्थिति पर नजर रख रहे
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय