Sunday, September 29, 2024

मतदाता निर्भीक होकर करें मतदान, एसएसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

मुजफ़्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव-2०24 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थानाक्षेत्र पुरकाजी स्थित वल्नेरबल पोलिंग बूथों (पीएम कम्पोजिट विद्यालय कस्बा पुरकाजी) का निरीक्षण किया गया।

सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण मतदान हेतु मतदान केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने, मतदान केन्द्र के आसपास से ईंट-पत्थर आदि हटाने, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था, मतदान केन्द्र पर सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा सही करने, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग करने, मतदान केन्द्र एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखने तथा मतदान केन्द्र तक सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने तथा दिव्यांगो हेतु रैंप बनाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इसके उपरांत मतदान केन्द्र पर पोलिंग पार्टी के रुकने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ प्रकाश एवं पेयजल, शौचालयों, स्नानागार आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिये सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसके साथ ही  शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान कराने, जनपद में भयमुक्त माहौल बनाने तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्र के आस-पास वल्नेरबल व्यक्तियों से वार्ता की गयी तथा पूर्व के चुनावों से सम्बन्धित उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया, साथ ही सभी को लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान निर्भीक होकर मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव, प्रभारी निरीक्षक थाना पुरकाजी सहित पुलिस- प्रशासनिक  अधिकारी श  कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय