Saturday, May 18, 2024

प. बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू, नहीं थमी हिंसा, खूनखराबा, बूथों में लूटपाट, आगजनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। लगभग 74 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर सुरक्षाबल और अन्य बल तैनात हैं। मतदान की शुरुआत हिंसा के साथ हुई है।

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में तृणमूल कार्यकर्ता बाबर अली की मौत हो गई। इससे इलाके में भारी तनाव है। यहां केंद्रीय टुकड़ी को भेजा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी गोली लगी है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कूचबिहार के मतदान केंद्र में भी तोड़फोड़ हुई है। यहां मतपत्र लूट लिए गए हैं। सिताई विधानसभा के ब्लॉक नंबर 1 के 6 / 130 सरकारी प्राइमरी स्कूल में मतदान केंद्र के अंदर तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। आरोप है तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां कब्जा कर लिया है। नदिया और दक्षिण 24 परगना से भी छिटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय