Monday, May 19, 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी समेत आठ जनपदों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

कानपुर। मौसम विभाग ने उप्र के राजधानी लखनऊ समेत आठ से अधिक जनपदों में बुधवार को अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बताते हुए चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

 

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने माैसम काे लेकर जानकारी दी।

 

 

उन्हाेंने बताया कि बुधवार सुबह मौसम विभाग से प्राप्त ताजा अपडेट के मुताबिक कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई समेत अन्य कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के गति से हवाएं चलेंगी। इसके साथ आज सुबह से रात तक बारिश हो सकती है। साथ ही मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय