Friday, May 10, 2024

पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के मंत्री बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर, मिठाई बांटी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। रालोद के अध्यक्ष जयंत सिंह की कॉल के बाद पुरकाजी विधायक अनिल कुमार भी लखनऊ पहुंच गए। सीएम व राज्यपाल के समक्ष उन्होंने मंत्रीपद की शपथ ली है। अनिल कुमार के मंत्री बनने पर समर्थकों ने खुशी जताई और लड्डू बांटे। प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार में रालोद कोटे से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बताया जा रहा है कि शनिवार रात रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की कॉल के बाद उनके मंत्री बनने की पुष्टि हुई। कॉल के बाद ही अनिल कुमार अपने समर्थकों के साथ लखनऊ पहुंच गए। विधायक मूल रूप से सहारनपुर के गांव तहारपुर के रहने वाले हैं। लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष मंत्रीपद की शपथ ली। पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के सिंबल पर अनिल कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल को हराया था। चुनाव से पहले अनिल कुमार सपा में सक्रिय थे, लेकिन रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़कर वह तीसरी बार विधायक चुने गए थे।

 

पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने लखनऊ जाने के लिए कहा है। बड़ी जिम्मेदारी देने की बात हुई है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। एनडीए गठबंधन यूपी में क्लीन स्वीप करेगा। मंत्री बनाए गए अनिल कुमार ने अब तक चार चुनाव लड़े हैं। पहली बार 2००7 में बसपा के टिकट पर चरथावल सुरक्षित सीट से विधायक चुने गए थे। नए परिसीमन के बाद 2०12 में वह बसपा के टिकट पर पुरकाजी सुरक्षित सीट से दूसरी बार विधायक बने थे, लेकिन 2०17 में चुनाव हार गए। वर्ष 2०22 के चुनाव से पहले वह सपा में शामिल हुए। ऐन वक्त पर गठबंधन में सीट रालोद के हिस्से में आई, जिसके चलते वह रालोद में शामिल हुए और विधायक चुने गए थे। अब रालोद के कोटे से ही मंत्रालय मिला है।

रालोद नेताओं ने लखनऊ में मंत्री अनिल कुमार से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर।
 लखनऊ में विधायक अनिल कुमार को प्रदेश सरकार मंत्रीमंडल में शामिल होने की योगराज सिंह पूर्व मन्त्री, रालोद मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व युवा ज़िलाध्यक्ष विदित मलिक, चौ. रविंद्र काकरान, चौ. अमित आदि नेताओं ने शुभकामनाएं दी।

अनिल कुमार के कैबिनेट मंत्री बनने पर समर्थकों ने बांटे लड्डू
मुजफ्फरनगर। 
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार करते हुए पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री बनाया है, इसी उपलक्ष्य में पुरकाजी में अनिल कुमार मंत्री के समर्थकौ ने जोरदार जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर सभासद नफीस फरीदी, नौशाद फरीदी, मसरूर सभासद, विशाल चौधरी, सभासद शेरखान नसीम फरीदी, विशाल परिधि, अमन फरीदी, आतिफ खान सभासद, वसीम खान, जमशेद खान, पप्पन खान, नदीम खान, आरिफ खान मुख्य लोग शामिल रहे।

अनिल के कैबिनेट मंत्री बनने पर दलित समाज के लोगों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
चरथावल। 
पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के कैबिनेट मंत्री बनने पर कस्बे के दलित समाज के लोगों ने वरिष्ठ नेता आदेश कुमार गौतम के नेतृत्व में आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया एवं हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

 

चरथावल कस्बे में बस स्टैंड पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं दलित नेता आदेश कुमार गौतम के नेतृत्व में मुकेश कुमार, अभिनव पालीवाल सभासद, पूर्व सभासद अशोक, आकाश, भूषण, सजंय आदि ने इक_ा होकर पुरकाजी विधायक अनिल कुमार के कैबिनेट मंत्री बनने पर आतिशबाजी कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया एवं हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आदेश कुमार गौतम ने कहा कि अनिल कुमार के कैबिनेट मंत्री बनने पर दलित समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। यह दलित के लिए बड़ा सम्मान है, हम हाईकमान का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय