Monday, April 21, 2025

दिल्‍ली में बेटी के पूर्व प्रेमी ने महिला को मारी गोली, मौत, आरोपी फरार

नई दिल्‍ली। उत्‍तरी दिल्‍ली के शास्‍त्री नगर इलाके में एक 55 वर्षीय महिला की उसकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने गोली मारकर हत्‍या कर दी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानाकरी दी।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4:02 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र में एक महिला के घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “पहुंचने पर पता चला कि पीड़िता पूनम को शाहदरा निवासी अंकित कौशिक ने गोली मार दी है जो उसकी बेटी का पूर्व प्रेमी है।”

अधिकारी ने कहा, “भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  विदेशी में जाकर भारतीय संस्थाओं का अपमान राहुल गांधी की पहचान बन गया है - शहजाद पूनावाला
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय