Monday, October 28, 2024

भारतीय जनता मजदूर संघ ने मजलूूमों की समस्याओं के समाधान का उठाया बीडा

मुजफ्फरनगर। मजलूमों की आवाज बनकर उनकों इंसाफ दिलाने के लिए भारतीय जनता मजदूर संघ ने बीडा उठाया हैं। संघ द्वारा सरकार की नीतियों से भी जनता को अवगत कराये जाने के लिए अभियान चलाया जायेगा।

इस दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्र के हित में करेंगे काम, नही करेंगे चक्का जाम का नारा भी दिया हैं। सोमवार को पुरानी तहसील मार्किट स्थित मीडिया सेंटर पर भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव द्वारा अपनी टीम के साथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ (बीजेएमएस) एक पंजीकृत राष्ट्रीय महासंघ है। उन्होने बताया कि संघ अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं संगठनों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए कार्य करता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसने देश के सभी हिस्सों में पहले से स्थापित और काम कर रहे श्रमिक ट्रेड यूनियनों को अपनी संबद्धता देने का दावा किया हैं। भारतीय जनता मजदूर संघ का मुख्य और प्राथमिक उद्देश्य संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में अकुशल व कुशल, अर्ध कुशल श्रमिकों के काम पर निगरानी रखना है। श्रमिकों के सर्वोत्तम हित के साथ साथ प्रतिष्ठानों के हितों में भी भारतीय जनता मजदूर संघ अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों व संगठनों में सभी अनिवार्य वैधानिक श्रम कानूनों,प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करने का दावा किया हैं।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न प्रावधानों पर नजर रखता हैं जैसे कि न्यूनतम मजदूरी नीति का उचित कार्यान्वयन, भविष्य निधि नीति का उचित कार्यान्वयन, ईएसआई नीति का उचित कार्यान्वयन, काम के घंटों के दिशा निर्देशों का उचित कार्यान्वयन, कार्यस्थलों पर सुरक्षा और पर्यावरण नीतियों का उचित कार्यान्वयन, महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश सहित छुट्टी की उपलब्धता के साथ मानव संसाधन नीतियों का उचित कार्यान्वयन सभी प्रावधानों पर नजर रखता हैं। इसके अलावा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कई संघ के कई कार्यकर्ताओं को संघ में मुख्य पदो की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जीशान कुरैशी को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वकील राणा को प्रदेश महासचिव, बबलू खान मीर को प्रदेश उपाध्यक्ष, अमरोहा के रीनू मंसूरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मुजफ्फरनगर की बहन हाजरा बेगम को राष्ट्रीय सचिव की कमान सौंपी गई हैं।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता मजदूर संघ के देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार राष्ट्रीय सचिव, कुणाल रवि पोद्दार राष्ट्रीय सचिव, अरविंद राठी राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुल बाहर चौधरी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, जाहिद त्यागी राष्ट्रीय सचिव, शकील राणा प्रदेश प्रवक्ता, चैधरी इमरान मलिक प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय