Sunday, May 11, 2025

उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदल गया है। कल से ही धूप बादलों के साथ लुका छुपी का खेल खेल रही है और आज बादलों ने आसमान को अपनी आगोश में ले लिया है।

पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, धूप देखने को भी नहीं मिल रही है।

उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से यह चेतावनी जारी की गई है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा।

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है। आज यानी 27 नवंबर को चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दो जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में बारिश के साथ ओलावृष्टि व बिजली चमकने की आशंका है। तापमान में गिरावट के साथ ही पूरे प्रदेश में ठंड पड़ने की सम्भावना भी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय