Saturday, May 17, 2025

जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं,विपक्ष के लोग अयोध्या में आने से कन्नी काट रहे- दया शंकर सिंह

देवरिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने रविवार को यहां समाजवादी पार्टी(सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम नहीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दिया कि वह अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन कर जीवन को धन्य बनायें।

देवरिया जिला के प्रभारी मंत्री सिंह आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि शायद विपक्षी पार्टियों के लोग भगवान राम के नहीं हैं,तभी तो अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र मिलने के बाद वोट राजनीति के डर से अयोध्या में आने से कन्नी काट रहे हैं।

 

उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहते थे कि अगर निमंत्रण मिलेगा तो श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाएंगे और निमंत्रण पत्र मिलने के बाद अब कह रहे हैं कि 22 जनवरी के बाद श्रीराम के दर्शन करने जायेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम नहीं हैं।

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सभी राम भक्तों के सुगम यात्रा के लिये प्रतिबद्ध है,सभी बसों में राम आएगे का धुन बज रहा है। कुछ नई बसे राम रथ के नाम से आज चलाई जाएगी,आज से इन बसों का शुभारंभ किया जाएगा। आज पूरा देश सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर का कोना कोना राममय हो गया है।

सिंह ने कहा कि सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य ये कहते है कि राम भक्तों पर जो गोली चलवाई गयी थी वो सही था,तो जो गोली चलवाने को सही बता रहे है वो अयोध्या कैसे जायेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल के लोग वोट के राजनीति से डर रहे है और उनको डर है कि अगर वे अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा में जायेंगे तो एक समुदाय का वोट उन्हें नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के कुछ नेताओं को इस डर को हटाना चाहिए तथा भगवान श्रीराम का दर्शन करके जीवन धन्य बनाना चाहिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय