Monday, April 29, 2024

नोएडा में 48 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद, जाने क्या है कारण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

 

नोएडा। नोएडा में अगले 2 दिनों तक गंगाजल की सप्लाई शहर वासियों को नहीं मिलेगी। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

2 दिन तक पानी की सप्लाई ना होने की मुख्य वजह गंगाजल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में तकनीकी खामी आना है। जिसे ठीक करवाने में 2 दिन का समय लग सकता है।

ऐसे में शुक्रवार और शनिवार के दिन लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। अगर 2 दिन में खराब पड़ी पाइपलाइन ठीक नहीं होती तो रविवार के दिन भी काम जारी रहेगा। गंगाजल की सप्लाई गाजियाबाद से नोएडा आती है।

यह शहर में पानी की सप्लाई रुकना कोई आम बात नहीं है। अक्सर पाइप में दिक्कत आने के वजह से पानी की सप्लाई को रोक दी जाती है लेकिन उसके बावजूद प्राधिकरण की ओर से शहर वासियों को अलर्ट नहीं किया जाता ना ही कोई एडवाइजरी जारी की जाती है।

ऐसे में शहरवासी पानी की बचत कैसे करेंगे। इस बार भी पानी की सप्लाई को रोकने के लिए गाजियाबाद जल निगम की ओर से नोएडा अथॉरिटी को जानकारी दे दी गई है।  फिलहाल प्राधिकरण के तरफ से शहर वासियों को पानी के बचत के लिए एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। खैर हर बार की तरह शहरवासियों को खामियाजा अगले 2 दिन तक भुगतना पड़ेगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय