Saturday, April 27, 2024

भाजपा का जब राजस्थान में वादा सिलेंडर 450 रुपये में तो गुजरात में क्यों नहीं देते: इसुदान गढ़वी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आआपा) के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार में गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान की जनता से वादा किया है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को 450 रुपये की कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाएगा। गरीबों का 10 लाख तक का स्वास्थ्य खर्च सरकार उठाएगी और 2029 तक गरीबों को मुफ्त अनाज दिया जाएगा। गढवी ने सवालिया लहजे में कहा कि अगर ये सब राजस्थान में संभव है तो गुजरात में क्यों नहीं है?

गढ़वी ने कहा कि गुजरात में 28 साल से भाजपा की सरकार है तो भाजपा बाकी राज्यों में जो भी सेवाएं देने का वादा करती है वो सबसे सेवाएं पहले गुजरात में क्यों नहीं दे सकती है? क्या गुजरात की जनता से उनकी कोई दुश्मनी है जिसके कारण वे गुजरात की जनता को ये सारी सुविधाएं नहीं दे रहे हैं? अगर भाजपा दूसरे राज्यों में मुफ्त सुविधाएं देती है तो गुजरात में क्यों नहीं? आआपा नेता गढ़वी ने कहा कि भाजपा को इन सभी सवालों का जवाब गुजरात की जनता को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता को भाजपा की इस दोहरी नीति को जान लेना चाहिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय