Tuesday, October 1, 2024

इकरा हसन ने किया प्रचार तो बदल गए समीकरण, कांग्रेस प्रत्याशी पहुँच गए इकरा को मनाने !

कैराना। हरियाणा के चुनावी समर में समालखा विधानसभा सीट पर कैराना सांसद इकरा हसन ने निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, तो समीकरण बदल गए। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर ने सांसद को अपने क्षेत्र में चुनौती दी लेकिन, यह उनको भारी पड़ता दिखा, तो खुद आधी रात चलकर कैराना सांसद और उनके भाई विधायक के आवास पर पहुंच गए। जहां उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक दोनों बहन भाई व उनकी माता पूर्व सांसद से मुलाकात की।

धर्म सिंह छोक्कर ने पूर्व चुनाव में विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका पर खेद व्यक्त किया और मनमुटाव दूर किया गया। उन्होंने इस मुलाकात को पारिवारिक रिश्तों से जोड़कर बताया है। लेकिन इस मुलाकात के बाद सियासत और गर्मा गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

हरियाणा के पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट पर कैराना से सपा सांसद इकरा हसन पूर्व विधायक एवं निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र मछरौली के पक्ष में प्रचार को पहुंची थी। इंडिया एलायंस की हिस्सा, सपा की सांसद इकरा हसन द्वारा विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर के विपक्ष में प्रचार से चुनावी समीकरण बदलते नजर आए।

धर्म सिंह छोक्कर ने इकरा हसन को लेकर बयानबाजी करते हुए अपने क्षेत्र में चुनौती दे दी। इसके बाद उन्हें खुद ही बैकफुट पर आना पड़ गया। रविवार की मध्यरात्रि धर्म सिंह छोक्कर सांसद इकरा हसन और उनके भाई विधायक नाहिद हसन के आवास पर पहुंच गए। जहां उन्होंने दोनों बहन—भाई व उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन से मुलाकात की। घंटों की मुलाकात के दौरान धर्म सिंह छोक्कर ने सांसद के पिता एवं कद्दावर नेता रहे मरहूम सांसद मुनव्वर हसन से अपने पारिवारिक रिश्ते बताए।

कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर के सामने सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कैराना सीट पर उनके खिलाफ विपक्ष में प्रचार को पहुंचने की बात रखी। वहीं, सांसद समर्थक सभासदों ने भी कहा कि जब आप विपक्ष में खड़े हुए थे, तो अब उनके नेता से किस तरह की उम्मीद करते हैं। हालांकि, धर्म सिंह छोक्कर ने कहा कि वह उस समय कैराना में एक बार आए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया था। इस पर भी उन्होंने खेद जताते हुए अपने तमाम गिले शिकवे दूर कर लिए।

समालखा सीट पर सांसद इकरा हसन के चुनावी प्रचार में एंट्री से अब धर्म सिंह छौक्कर की इस मुलाकात के बाद सियासी पारा बढ़ता नजर आ रहा है। चूंकि गिले—शिकवे दूर होने की बात सामने आई है, तो ऐसे में सांसद इकरा हसन समालखा सीट पर अब किसके चुनावी प्रचार में जाएंगी, यह देखने वाली बात होगी। इतना जरूर है कि इकरा हसन के प्रचार से समालखा सीट पर समीकरण बदले नजर आएंगे।

समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर ने कहा कि हम इंडिया एलायंस का हिस्सा है। कुछ लोगों ने हमारे बीच अफवाहें फैलाने की कोशिश की है। मैं राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ते, राजनीति से ऊपर उठकर होते हैं।

कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत है। हमारा पड़ौस का मामला है। पारिवारिक ताल्लुकात है। यह और हम इंडिया एलायंस में भी है। पिछले चुनाव की गलतफहमियां थीं, जो आपस में दूर हो गई है। हमारा लक्ष्य है कि भाजपा की राजनीति को खत्म करें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय