Sunday, May 11, 2025

रेखा ने छुए शत्रुघ्न सिन्हा के पैर, तो यूजर्स ने पूछा- ‘क्या दोनों एक ही उम्र के नहीं हैं?’

मुंबई। दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और एक्ट्रेस रेखा, जिन्होंने ‘जानी दुश्मन’, ‘खून भरी मांग’, ‘मुकाबला’ और अन्य फिल्मों में साथ काम किया है, को हाल ही में मुंबई में एक पार्टी में साथ देखा गया।

पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 69 वर्षीय रेखा, 77 वर्षीय शत्रुघ्न के पैर छूती दिखाई दीं। इसके बाद रेखा ने उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को गले लगाकर बधाई दी। उनके साथ उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी थीं।

रेखा को शत्रुघ्न के पैर छूते देख नेटिजन्स हैरान रह गए। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा: “क्या वे लगभग एक ही उम्र के नहीं हैं?”

रेखा ने ग्लोडन और ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही मांगटीका, झुमके और चूड़ियां भी पहनी थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।

उनके लुक की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, ”उफ्फ्फ… रेखा जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।’

हिंदी फिल्म जगत के अन्य सितारे जैसे ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, करण जौहर, जोया अख्तर, विवेक ओबेरॉय, बॉबी देओल और फराह खान भी पार्टी में थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय