Monday, May 12, 2025

मुजफ्फरनगर में मुन्नाभाई गिरफ्तार, दूसरे के स्थान पर दे रहा था पीईटी परीक्षा

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाईन पुलिस ने पीईटी परीक्षा में मुन्नाभाई अभ्यर्थी के स्थान पर स्वयं बैठने वाला अभियुक्त गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे इफर्जी प्रवेश पत्र व आधार कार्ड बरामद किया गया है।

मुजफ्फरनगर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आज प्रतियोगी परीक्षा पीईटी चल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में परीक्षा को सकुशल व निष्पक्ष रुप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया था। इस दौरान डीएवी इंटर कॉलेज में अभ्यार्थी मनोज कुमार के स्थान पर फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा देने आये अभियुक्त सतेन्द्र कुमार को मय फर्जी दस्तावेजो के साथ थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त बच्चों को कोचिंग भी देता है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
सतेन्द्र कुमार पुत्र ओमपाल सिह निवासी सद्दोबेर अहम्ताली जनपद बिजनौर है। उसके खिलाफ मुकदमा अ0सं0 374/23 धारा 419/471/468 भादवि 3/9 परीक्षा अधि0 थाना सिविल लाईन में दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में संजय कुमार सिंह थाना सिविल लाईन समेत पुलिस टीम शामिल रही। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है, साथ ही अभियुक्त द्वारा अन्य किसी अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा दी है अथवा नहीं इसकी जांच भी स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय