Tuesday, May 13, 2025

सहारनपुर में मां की गोद से गिरे मासूम की कार से कुचलकर मौत, मां भी घायल

सहारनपुर।गंदेवड़-चिलकाना मार्ग पर डेढ़ वर्षीय बालक हैदर अपनी मां नाजिया की गोद से छिटककर सड़क पर गिर गया और पीछे से आई तेज रफ्तार कार से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां भी घायल हो गई। मौके पर पहुंचे बेहट पुलिस निरीक्षक योगेश शर्मा ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

परिजनों ने कार सवार के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस निरीक्षक योगेश शर्मा ने बताया कि गांव तारापुर निवासी शारिक अपने डेढ़ वर्षीय बेटे हैदर और पत्नी नाजिया को लेकर बाइक से आज चिलकाना रिश्तेदारी में जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे सढ़ौली-कदीम के पास यह दुखद हादसा हुआ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय