Wednesday, June 26, 2024

सहारनपुर में बुखार ने महिला समेत तीन की ली जान, स्वास्थ्य विभाग में हडकंप

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में पहले बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। 24 घंटे के भीतर थाना तीतरो, थाना बड़गांव, थाना नांगल क्षेत्र में महिला समेत तीन लोगों की जान बुखार के कारण चली गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नागल क्षेत्र के गांव इशहाकपुर निवासी 30 वर्षीय अंकुर पुत्र करणपाल की बुखार से मौत हो गई। उसका इलाज एयरफोर्स के अस्पताल में चल रहा था। एक पखवाड़े पहले वह एयरफोर्स से छुट्टी पर आया था। उसी दौरान उसे बुखार हो गया। उसके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इससे पूर्व एयरफोर्स के जवानों ने उसके पार्थिव शरीर को सलामी दी। थाना बड़गांव के गांव शब्बीरपुर में 37 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र सियाराम की बुखार से मौत हो गई। इससे कुछ दिन पूर्व इसी गांव में संजू और ब्रह्मपाल की बुखार से मौत हो गई थी। इस गांव में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।

 

तीतरों थाने के गांव माधोपुर में 35 वर्षीय महिला गीता पत्नी सचिन कुमार की बुखार से मौत हो गई। उसे सहारनपुर प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां आराम ना मिलने पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था जहां तेज बुखार के चलते पूरे जनपद में इस साल बुखार के तीन माह के सीजन में सैकड़ों अपनी जान गंवा चुके हैं।

वायरल, टाइफाइड, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे घातक बुखार सहारनपुर जनपद में फैले हैं। कोई ऐसा ही घर बचा होगा जहां का सदस्य इन बुखारों की चपेट में ना आया हो।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय