Saturday, May 18, 2024

किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बाइक रैली निकालते हुए देवबंद एसडीएम कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में आक्रोशित किसानों ने आज पृथक राज्य निर्माण और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर देवबंद की तल्हेड़ी पुलिस चौकी से नारेबाजी करते हुए एक बाइक रैली निकाली। बाइक रैली साखन नहर, मेघराजपुर जामिया तिबिया मेडिकल कॉलेज, सराय, तल्हेडी चुंगी, मंगलौर चौकी, मुजफ्फरनगर चुंगी होते हुए एसडीएम कार्यालय देवबंद पर पहुंची।
जहां भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है की पश्चिम के 8 करोड लोगों को एकजुट होकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए बड़ा संघर्ष करना होगा। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से ही यहां के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेंगे और यहां शिक्षा और चिकित्सा देश में सबसे बेहतर होगी। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जबरदस्त है।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होने पर ही यहां के किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलेगा, मजदूरों को उचित मजदूरी मिलेगी और गरीबों को उनका हक मिल सकेंगा। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चीनी मिलों का गन्ना सीजन शुरू हो चुका है और अभी तक प्रदेश सरकार ने गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंतल घोषित नहीं किया है।
भगत सिंह वर्मा ने उप जिलाधिकारी देवबंद के नाम ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से देश के किसानों के सभी कर्ज माफ करने, किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाने, मनरेगा योजना को खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने, हाईवे व सड़कों से टोल टैक्स समाप्त करने, उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराने, सहारनपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा दिलाने और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार करने, गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल करने, चीनी मिलों से पिछले वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज उत्तर प्रदेश की 121 चीनी मिलों से 16000 करोड रुपए गन्ना किसानों को दिलाने की मांग की गई।
धरना दे रहे किसानों की अध्यक्षता कर रहे पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिसके लिए यहां की आठ करोड़ जनता को जात, बिरादरी, धर्म से ऊपर उठकर संघर्ष करना होगा। संचालन जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट ने किया।
धरना- प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद, ऋषिपाल गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर, रामकिशन सैनी एडवोकेट, जिला मंत्री मोहम्मद राशिद, महबूब हसन, हाजी बुद्धू हसन, मोहम्मद इरफान, रूचिन कुमार, अभिषेक, भूपेंद्र चौधरी, पदम सिंह, सुरेंद्र प्रधान, अमरदीप मान, ऋषिपाल सिंह, महक सिंह, प्रवीण चौधरी, तमरेज आलम, मोहम्मद एजाज, राव गय्यूर, नरेंद्र सिंह गुर्जर, नीरपाल सिंह गुर्जर, जसवंत चौधरी, अजीत सिंह एडवोकेट, नरेश कुमार एडवोकेट, विशाल त्यागी सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय