Saturday, April 27, 2024

मेरठ में पैथोलॉजी रिपोर्ट आई गलत तो डॉक्टर ने जताया विरोध, कर्मियों ने कर दी डॉक्टर की पिटाई

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर शुक्रवार की देर रात पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों ने क्लीनिक में घुसकर एक डॉक्टर से अभद्रता की और कंपाउंडर को पीटा। इसके बाद पथराव करके क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। व्यापारी नेताओं और डॉक्टरों के साथ थाने पहुंच कर डॉक्टर ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।

गढ़ रोड पर फिजिशियन डॉ. राहुल गोयल का क्लीनिक है। डॉ. राहुल गोयल के अनुसार, उन्होंने एक मरीज को हापुड़ रोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर कुछ टेस्ट करने के लिए भेजा था। टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ होने के चलते डॉ. राहुल गोयल  ने लैब के कर्मचारी से विरोध जताया। इसके लेकर डॉक्टर की कर्मचारियों से गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद शुक्रवार की देर रात कर्मचारी फैज असलम ने अपने साथियों के साथ क्लीनिक में आकर डॉक्टर से अभद्रता की। विरोध करने पर डॉक्टर के कंपाउंडर साथ मारपीट की गई। इसके बाद पथराव करके क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मामले की जानकारी पर संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल और आईएमए के डॉक्टर के साथ डॉ. अंकुर गोयल ने नौचंदी थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय