Sunday, May 18, 2025

पीएम मोदी जब भी जापान जाते हैं, भारत में नोटबंदी होती है: खड़गे

बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी जापान जाते हैं, तो वह भारत में नोटबंदी लागू कर देते हैं। खड़गे ने यहां कांटीरवा स्टेडियम में कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, पिछली बार जब प्रधानमंत्री मोदी जापान गए थे, तो उन्होंने 1,000 रुपये के बैंक नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बार, उन्होंने 2,000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने कहा, इन कदमों से देश को फायदा नहीं होगा। इसके बजाय देश को नुकसान होगा। प्रधानमंत्री मोदी देश के लोगों को किसी न किसी तरह से परेशान करना चाहते हैं।

खड़गे ने कहा कि राज्य में नई कांग्रेस सरकार वह है, जो प्यार फैलाती है।

उन्होंने कहा, यह सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी। हम अलग-अलग बातें कहने और करने वाली भाजपा के विपरीत अपनी बात रखेंगे।

सिद्दारमैया और डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आठ अन्य मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय