Thursday, July 4, 2024

सहारनपुर में खेलते हुए एक बच्चा अचानक नाले में गिरा, डूबने से हुई मौत 

सहारनपुर। खेलते हुए एक बच्चा अचानक नाले में गिर गया। जिससे नाले में डूबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पार्षद प्रतिनिधि का कहना है कि कई बार नाले के निर्माण और कवर करने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा गया है। लेकिन आज तक नगर निगम अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया है।
हादसा नगर निगम के वार्ड सात जाटव नगर में हुआ। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रविदास जयंती का कार्यक्रम था। जाटव नगर में नाले के पास टैंट लगा था। जहां पर बच्चे खेल रहे थे। आदर्श नगर निवासी रवि का सात साल का बेटा नमन भी बच्चों के साथ खेल रहा था। रात को खेलते समय वह अचानक नाले में गिर गया। नाला करीब चार से पांच फीट गहरा होने के कारण वह पानी में डूब गया।
यही नहीं वह नाले के पानी के साथ बहकर सलैब के नीचे पहुंच गया। जब तक बच्चों  ने शोर मचाया और लोगों ने उसे बाहर निकाला तो तब तक उसकी मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।  बच्चे की मौत से उसके परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि रवि के तीन बच्चों में नमन इकलौता पुत्र था।उसकी दो बहने है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय