Sunday, May 19, 2024

नशे की गोली खिलाकर पत्नी ने प्रेमी के साथ की थी पति की हत्या, गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

फिरोजाबाद। जसराना थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अपने ही पति की हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्ता के कब्जे से नशे की गोलियां बरामद हुई है। उसने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ अपने पति की हत्या की थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि पलिया दोयम निवासी सोनू यादव का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला था। उसकी मां निर्मला देवी ने आठ जनवरी को थाना जसराना पर अपनी पुत्रवधु पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोनू की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने बताया कि जांचोपरांत थाना प्रभारी जसराना विनय कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को अपने पति सोनू की हत्या कर फंदे पर लटकाने के जुर्म में उसकी पत्नी प्रीति को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुई है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ जीवन भर रहना चाहती है। इसलिए उसने अपने पति और सास को नींद की गोली दी थी। गहरी नींद में होने के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवायी थी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया था। आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके प्रेमी सहित अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय