Friday, April 18, 2025

मेरठ से 130 रुपये में पहुंचेंगे आनंद विहार, साधारण कोच में किराया होगा कम

मेरठ। आनंद विहार तक नमो भारत (रैपिड रेल) को प्रधानमंत्री रविवार को हरी झंडी दिखाई है। अब मेरठ साउथ से आनंद विहार तक 130 रुपए में सफर किया जा सकेगा। जबकि साहिबाबाद तक साधारण कोच में यह किराया 110 रुपए है।

 

 

दिल्ली तक रैपिड का संचालन अब प्राथमिकता में है। वहां तक काम पूरा होने के बाद मेरठ के शताब्दीनगर तक संचालन होगा। ब्रह्मपुरी स्टेशन (टीपीनगर-माधवपुरम चौराहा) तक ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) वायर का काम अंतिम चरण में है। मेरठ से मोदीपुरम तक वायाडक्ट का काम पूरा हो चुका है।

 

मेरठ साउथ से नमो भारत का शहर में अगला पड़ाव अब शताब्दीनगर है। इन दोनों स्टेशन के बीच परतापुर और रिठानी स्टेशन भी हैं, जहां मेट्रो का ठहराव रहेगा। अफसरों के मुताबिक शताब्दीनगर तक मेट्रो रेल का रूट तैयार हो गया है। फिनिशिंग का काम चल रहा है और बिजली के लिए अब टेस्टिंग की जा रही है। दूसरी ओर दिल्ली की ओर भी नमो भारत का काम तेजी से चल रहा है। साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक सेक्शन की लंबाई लगभग 12 किमी है।

 

लखनऊ में वरिष्ठ पत्रकार की पत्नी कार समेत हुई लापता, पुलिस तलाश में जुटी

 

इस सेक्शन में आनंद विहार और न्यू अशोक नगर दो आरआरटीएस स्टेशन हैं। इस सेक्शन के संचालित होने पर यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक उपलब्ध हो जाएगी। यात्री 40 मिनट से भी कम समय में न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक आ सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  पहले यूपी के शहर भी मुर्शिदाबाद की तरह दंगों की आग में जलते थे - योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय