Tuesday, April 15, 2025

मेरठ एसएसपी कार्यालय में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती  

मेरठ। एसएसपी कार्यालय में आज गुरुवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के उत्पीड़न से परेशान है। आज गुरुवार को जब एसएसपी रोहित सजवाण अपने कार्यालय में बैठकर लोगों की शिकायत सुन रहे थे। तभी महिला वहां शिकायत के लिए पहुंची। बताया जाता है कि एसएसपी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी।

इसके बाद महिला कार्यालय से बाहर निकली और एसएसपी कार्यालय परिसर में गेट के पास उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला एसएसपी कार्यालय गेट पर अचेत होकर बैठ गई। राह चलते लोगों ने महिला से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन वह बोलने की हालात में नहीं थी। कुछ देर बाद महिला को उल्टियां शुरू हुई और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई। एसएसपी ऑफिस पर डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने महिला को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया।

इस बारे में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि महिला का नाम सीमा है और वह लोहिया नगर की रहने वाली है। शादीशुदा महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला की शादी को आठ साल हो गए हैं। उसका पति अपने परिजनों के दबाव में आकर महिला को रखने को तैयार नहीं है। रिश्तेदारों और अन्य लोगों के बीच—बचाव के प्रयास भी कई बार किए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी महिला का पति उसको छोड़ रहा है। आज महिला अपना प्रार्थना पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची थी।

एसएसपी ने बताया कि थाना पुलिस से जानकारी जुटाई जा रही है। इस बारे में ठोस कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की जांच कराकर जो भी निष्कर्ष सामने आएगा उसी आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में महिला चिकित्सक पर चप्पल से पीटने का आरोप,मुकदमा दर्ज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय