Sunday, February 23, 2025

बलिया में नर्सिंग होम के लिफ्ट में गिरकर महिला की मौत,इलाके में फैली सनसनी

बलिया। शहर कोतवाली के अंतर्गत जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित एक नर्सिंग होम के लिफ्ट में गुरुवार तड़के वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

नगरा थाना क्षेत्र के ककरी निवासी मुन्नी देवी(55) पत्नी देवेंद्र वर्मा अपनी बहू को 23 जनवरी को जिला महिला अस्पताल के सामने गली में एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बहू के प्रसव के बाद वृद्ध महिला बुधवार देर रात लापता हो गई थी। जिसका शव गुरुवार की सुबह नर्सिंग होम के लिफ्ट में मिला। हालांकि, शव मिलने से पहले परिजनों द्वारा छानबीन करने के बाद कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर भी दी गई थी।

शहर कोतवाल संजय सिंह ने इस संबंध में बताया कि महिला शौच के चक्कर में भूलवश लिफ्ट में घुस गई थी। जबकि लिफ्ट काफी दिनों से बंद थी। लिफ्ट में जाते ही वह नीचे गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। स्पष्ट रूप से पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय