Tuesday, April 22, 2025

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने बताया कि वह कुछ समय से पड़ोस में रहने वाले युवक के संपर्क में थी। युवक शादी का झांसा दे रखा था। एक दिन आरोपी ने धोखे से नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद भी झांसे में लेकर कई बार दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।

आरोपी ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह आरोपी के भाई के पास शिकायत करने पहुंची तो उसने भी दुष्कर्म की कोशिश की। एसएसपी रोहित सिंह ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ में मुकदमा वापस न लेने पर युवती को तेजाब से नहलाने की धमकी, CCTV फुटेज सौंपा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय