Saturday, May 10, 2025

मेरठ में बाइक सवार ने महिला को गोली मारी, मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार को दौराला थाना क्षेत्र के मवीमीरा गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि मवीमीरा गांव में सोनी (28) अपने भाई अनुज के घर से निकलकर पैदल जा रही थी। जब वह बड़े मंदिर के पास पहुंची तभी बाइक सवार युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

शुरुआती जांच में पता चला है कि करीब आठ साल पहले सोनी की शादी मुजफ्फरनगर के जानसठ के सतेन्द्र से हुई थी। लेकिन, कुछ विवाद के चलते तलाक हो गया। उसके बाद महिला नाजिम नाम के युवक के साथ रह रही थी। इस बीच 28 नवंबर को उसने मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली क्षेत्र निवासी रविंद्र के साथ शादी की थी।

घटना के वक्त वह मायके आई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय