Friday, September 27, 2024

जमीनी विवाद में महिला को गोली मारी

मुरैना। जिले के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शिवलाल का पुरा गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद एक महिला को बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाले महिला के ही परिवार का है।

पुलिस के अनुसार, शिवलाल का पुरा निवासी गीता (उम्र 40 साल) गुर्जर पत्नी बृजेन्द्र गुर्जर शुक्रवार को अपने पुत्र कला के साथ खेत पर थी। उसी समय वहां महिला का रिश्ते में लगने वाला जेठ वीरो गुर्जर अपने दो साथियों के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर आया और गीता व उसके बेटे कल्ला की मारपीट करने लगा। इस दौरान वीरो ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। बंदूक से निकली गोली के छर्रे गीता देवी को लगे। गीता देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गीता देवी व उसके जेठ वीरो के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते आज यह घटना घटित हुई है। उधर सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय