Saturday, May 17, 2025

दिल्ली में पति के साथ अवैध संबंध के शक पर महिला ने छोटी बहन को मारी गोली, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ अपनी छोटी बहन के संबंध होनेे के शक में उसे गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सोनू (30) के रूप में हुई है,जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे दिल्‍ली के शास्त्री पार्क में बुलंद मस्जिद के पास रहने वाली पीड़िता सुमाइला (20) ने रिपोर्ट दी कि उसकी बड़ी बहन सोनू ने उसे देशी पिस्तौल से गोली मारने की कोशिश की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “छर्रे उसके चेहरे पर लगे, जिसके बाद सोनू ने पिस्तौल से उसके सिर पर कई बार वार किया।”

जांच के दौरान पता चला कि सोनू को सुमाइला पर उसके पति के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

अधिकारी ने कहा, “हत्या के प्रयास और हथियार अधिनियम सहित आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत शास्त्री पार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय