Sunday, April 20, 2025

मुजफ्फरनगर में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा महिला योग शक्ति दिवस

मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के नि:शुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में 25 दिसम्बर को महिला योग शक्ति दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जाने पर एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें योग साधिका रजनी मलिक को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।

सर्वप्रथम योग साधना के उपरांत योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि संस्थान हर वर्ष 25 दिसंबर महिला योग शक्ति दिवस के रूप में धूमधाम से मानता है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं का सामाजिक और व्यवहारिक उत्थान करना तथा उनके जीवन को आदर्श बनाना, सदाचार, सत्य, दया, करुणा, सहनशीलता आदि मानवीय गुणों का विकास करना, उनको अबला से सबला बनाना तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना प्रमुख है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में 25 दिसम्बर 2023 को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं द्वारा योग आसन का विशेष प्रदर्शन,भजन और विदुषी महिलाओं द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम रहेगा। कार्यक्रम संयोजिका रजनी मलिक ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ महिलाओं के आने का अनुमान है।

हम घर-घर जाकर महिलाओं को योग के प्रति जागरूक करने तथा योग का महत्व बताने हेतु प्रतिदिन संपर्क अभियान चला रहे हैं काफी संख्या में हमें महिलाओं का सहयोग मिल रहा है।

इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से रितु मलिक, अंजलि, निपक्षी, संगीता जैन, जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, यज्ञदत आर्य, अशोक मित्तल, ओम सिंह तोमर एडवोकेट, अरुण शर्मा एडवोकेट, यशपाल, आचार्य रामकिशन सुमन, डॉक्टर रामवीर डॉक्टर, प्रवीण कुमार आदि रहे।

यह भी पढ़ें :  ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का मुज़फ्फरनगर में प्रदर्शन,जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा के इशारे पर काम कर रही है ईडी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय