Tuesday, May 13, 2025

मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है योग: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन योग और ध्यान करना चाहिए। लोगों में तेजी से योग के प्रति रूचि पैदा हो रही है। हम फिर से भारतीय परंपराओं के लिए पीछे लौट रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन समेत अन्य स्थानों पर योग हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राजभवन में योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि, उन्होंने योग को पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम किया है। आज वे दुनिया के 180 देशों के साथ योग अभ्यास कर भारत की परंपरा को जीवित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत के लिए प्रतिदिन जल्द उठने की जरूरत है। देर रात तक मोबाइल देखने से बचें, तभी जल्द उठ सकेंगे। सुबह उठने के बाद प्रकृति के करीब जाएं। पार्क, नदी के किनारे जाएं। पैदल चलें। साइकिल चलाएं। योग और ध्यान करें। इससे तनाव दूर होगा। आप मानसिक व शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनेंगे। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनायें। प्रतिदिन योग कर शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लें। दूसरों को भी योग के लिए प्रेरित करें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय