Thursday, May 15, 2025

उत्तर प्रदेश की विकसित प्रदेश के रूप में बनी पहचान: योगी आदित्यनाथ

नोएडा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सोमवार को भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब  विकसित प्रदेश के रूप में पहचाना जा रहा है। यह प्रदेश नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर जिस प्रकार का वातावरण था, पूर्व की समय की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। विकास रुक गया था। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। व्यापारी असुरक्षित थे, बेटी और बहू असुरक्षित थी। 2014 के बाद नए भारत का हमें दर्शन होता है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की एक संकल्पना दी है। विकसित भारत की परिकल्पना विकसित उत्तर प्रदेश से साकार होगी। गौतम बुद्ध नगर की इसमें अहम भूमिका होगी।
उन्होंने कहा कि अभी यहां पर निवेश आ रहा है। 2017 से पहले जेवर के नाम से लोग कांपते थे। आज देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट यहां बन रहा है। गौतमबुद्ध नगर के जनप्रतिनिधियों ने बेहतर काम किया है। यहां पहले मुख्यमंत्री आने से डरते थे। इसका कारण यह था कि अधिकारी तथ्यों को छुपाते थे और खुद मालामाल होते थे। वे अपने आकाओं को मालामाल करते थे। मैंने जेवर में एयरपोर्ट बनाने का  निर्णय लिया। जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के इकोनॉमी में मिल का पत्थर साबित होगा। अब यहां फिल्म सिटी भी बन रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ वो लोग है, जिन्होंने जातिवाद के आधार पर सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न किया और दूसरी तरफ वे लोग हैं जो सबका साथ सबका विकास के भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। मेरे पास लोग आते थे और कहते थे कि जीवन भर की कमाई लगा दी लेकिन फ्लैट नहीं मिले। फ्लैट खरीददार को उनका मालिकना हक दिलवाने के लिए अमिताभ कांत कमेटी को तत्काल लागू कराया। इससे लोगों को 15 साल बाद उनके फ्लैट मिले।
उन्होंने कहा कि एक तरफ वे लोग हैं, जो कर्फ्यू लगाते हैं और एक तरफ हमारी सरकार है जो कांवड़ यात्रा कराती है। उन्होंने कहा कि लाखों  लोगों को मकान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश में 10 करोड़ लोगों को फ्री में रसोई गैस के कनेक्शन मिले हैं। इस अवसर पर भाजपा के गौतम बुद्ध नगर के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय